1 इतिहास 8 — हिन्दी बाइबिल
अध्याय 8
◈
1बिन्यामीन से उसका जेठा बेला, दूसरा अशबेल, तीसरा अहृह, 2चौथा नोहा और पांचवां रापा उत्पन्न हुआ। 3और बेला के पुत्र, अद्दार, गेरा, अबीहूद। 4अबीशू, नामान, अहोह, 5गेरा, शपूपान और हूराम थे। 6और एहूद के पुत्र ये हुए ( गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष ये थे, जिन्हें बन्धुआई में मानहत को ले गए थे )। 7और नामान, अहिय्याह और गेरा ( इन्हें भी बन्धुआ कर के मानहत को ले गए थे ), और उसने उज्जा और अहिलूद को जन्म दिया। 8और शहरैम से हशीम और बारा नाम अपनी स्त्रियों को छोड़ देने के बाद मोआब देश में लड़के उत्पन्न हुए। 9और उसकी अपनी स्त्री होदेश से योआब, सिब्या, मेशा, मल्काम, यूस, सोक्या, 10और मिर्मा उत्पन्न हुए उसके ये पुत्र अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे। 11और हूशीम से अबीतूब और एल्पाल का जन्म हुआ। 12एल्पाल के पुत्र एबेर, मिशाम और शेमेर, इसी ने ओनो और गांवों समेत लोद को बसाया। 13फिर बरीआ और शेमा जो अय्यालोन के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे, और जिन्होंने गत के निवासियों भगा दिया। 14और अह्यो,शासक, यरमोत। 15जबद्याह, अराद, एदेर। 16मीकाएल, यिस्पा, योहा, जो बरीआ के पुत्र थे। 17जबद्याह, मशुल्लाम, हिजकी, हेबर। 18यिशमरै, यिजलीआ, योबाब, जो एल्पाल के पुत्र थे। 19और याकीम, जिक्री, जब्दी। 20एलीएनै, सिल्लतै, एलीएल। 21अदायाह, बरायाह और शिम्रात जो शिमी के पुत्र थे। 22और यिशपान, यबेर, एलीएल। 23अब्दोन, जिक्री,हानान। 24हनन्याह, एलाम, अन्तोतिय्याह। 25यिपदयाह और पनूएल जो शाशक के पुत्र थे। 26और शमशरै, शहर्याह, अतल्याह। 27योरेश्याह, एलिय्याह और जिक्र जो यरोहाम के पुत्र थे। 28ये अपनी अपनी पीढ़ी में अपने अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और प्रधान थे, ये यरूशलेम में रहते थे। 29और गिबोन में गिबोन का पिता रहता था, जिसकी पत्नी का ताम माका था। 30और उसका जेठा पुत्र अब्दोन था, फिर शूर, कीश, बाल, नादाब। 31गदोर; अह्यो और जेकेर हुए। 32और मिकोत से शिमा उत्पन्न हुआ। और ये भी अपने भाइयों के साम्हने यरूशलेम में रहते थे, अपने भाइयों ही के साथ। 33और नेर से कीश उत्पन्न हुआ, कीश से शाऊल, और शाऊल से योनातान, मलकीश, अबीनादाब, और एशबाल उत्पन्न हुआ। 34और योनातन का पुत्र मरीब्बाल हुआ, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ। 35और मीका के पुत्र पीतोन, मेलेक, तारे और आहाज। 36और आहाज से यहोअद्दा उत्पन्न हुआ। और यहोअद्दा से आलेमेत, अजमावेत और जिम्री; और जिम्री से मोसा। 37मोसा से बिना उत्पन्न हुआ। और इसका पुत्र रापा हुआ, रापा का एलासा और एलासा का पुत्र आसेल हुआ। 38और आसेल के छ: पुत्र हुए जिनके ये नाम थे, अर्थात अज्रीकाम, बोकरू, यिश्माएल, शार्याह, ओबद्याह, और हानान। ये ही सब आसेल के पुत्र थे। 39ओर उसके भाई एशेक के ये पुत्र हुए, अर्थात उसका जेठा ऊलाम, दूसरा यूशा, तीसरा एलीपेलेत। 40और ऊलाम के पुत्र शूरवीर और धनुर्धारी हुए, और उनके बहुत बेटे-पोते अर्थात डेढ़ सौ हुए। ये ही सब बिन्यामीन के वंश के थे।